जनपद रामपुर:-
सह-सम्पादक नित्य समाचार/ आर के कश्यप
रामपुर क्षेत्र में अयोध्या राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामीणों ने स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद सजे हुए रथ पर विराजमान भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाओं का तिलक लगाकर पूजन किया। शोभायात्रा के दौरान सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां विभिन्न जाति और धर्म के लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में वेद प्रकाश सैनी, मदन चंद्रा,देशराज चंद्रा, राहुल चंद्रा, विनोद सैनी, ब्रह्म सिंह, होरी सिंह, चरन सिंह, विकास चंद्रा, सुनील शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सुरक्षा की दृष्टि से हल्का इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि का फूलमालाओं और पुष्प-गुच्छों से स्वागत किया