डीके सिंह// नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय, रामपुर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई ।*
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा 15 अगस्त 2026 को भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, कैम्प कार्यालय रामपुर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर सलामी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति देशभक्ति की भावना एवं निष्ठा व्यक्त की । पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देकर मिष्ठान वितरण किया गया ।

