राजस्व टीम ने हटवाया अवैध मदरसा


डी के सिंह//नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर, *

तहसील बिलासपुर की राजस्व टीम ने शुक्रवार को ग्राम अहरो में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाकर बड़ी कार्रवाई की।

 

राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम अहरो के गाटा संख्या *289, रकबा 0.134 हेक्टेयर, श्रेणी 6-2* की भूमि शिक्षा विभाग के नाम दर्ज है और इस पर संविलियन विद्यालय अहरो संचालित है। जांच में पाया गया कि इसी भूमि पर *जिया उल इस्लाम एजुकेशनल सोसाइटी* के नाम से अवैध रूप से मदरसा संचालित किया जा रहा था।

 

तहसील प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध निर्माण/अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की और भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

 

कार्रवाई के बाद उक्त भूमि को शिक्षा विभाग की ओर से *संविलियन विद्यालय अहरो के प्रधानाचार्य* को विधिवत हस्तगत कर दी गई। अब विद्यालय परिसर के विस्तार और बच्चों की पढ़ाई के लिए यह जमीन उपयोग में लाई जाएगी।

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

 

ग्रामीणों ने राजस्व टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *