*तहसील बिलासपुर में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर*


डीके सिंह //नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर,*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील बिलासपुर में धूमधाम से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम बिलासपुर ने की।

तहसील परिसर को तिरंगे के रंगों वाले गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। एसडीएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस जवानों ने सलामी दी। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे गूंज उठे।

ध्वजारोहण के बाद एसडीएम ने अपने संबोधन में देश की आजादी में शहीदों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी को बनाए रखने के लिए पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा जरूरी है। तहसील प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर तहसील के सभी राजस्व अधिकारी, कर्मचारी, लेखपाल, वकील और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *