डीके सिंह //नित्य समाचार
(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर, ,
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज नगर पालिका परिषद, बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष *चित्रक मित्तल* ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभासदगण *अमन वर्मा, परमजीत कौर, भूरा, कमलजीत, परवीन, हरजीत सिंह, रितु, मीनाक्षी रस्तोगी, सशी, मधुबाला* सहित दायित्ववान कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी व नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और स्वच्छता के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिसर को तिरंगे की झालरों और रंगोली से सजाया गया था। अंत में देशभक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

