चोली के पीछे क्या है’… गाने पर पुलिसकर्मियों ने किसान नेता को मार-मार के नचवाया


: नए एसएसपी बीबीटीजीएस मूर्ति ने सिविल लाइंस थाने में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार गौड़ समेत समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया

, मेरठ एसएसपी कार्यालय में किसान नेता दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. नए एसएसपी बीबीटीजीएस मूर्ति ने सिविल लाइंस थाने में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार गौड़ समेत समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक़, नए एसएसपी बीबीटीजीएस मूर्ति ने जिन 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है. उनमे सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह समेत कुल 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं. इससे पहले गुरुवार को ही एसएसपी अविनाश पांडे को भी मेरठ से हटा कर लखनऊ पुलिस मुख्यालय में संबद्ध कर दिया गया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए ADG मेरठ जोन भानु भास्कर के आदेश पर पूरे मामले की जांच DIG सहारनपुर अभिषेक सिंह को सौंपी गयी है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

क्या है पूरा मामला 

बता दें, SSP अविनाश पांडे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सपा नेता दिग्विजय भाटी ने गुरुवार देर रात एक वीडियो- फोटो शेयर किया था. जिसमे उन्होंने बताया था जेल से निकलने के बाद वे 19 अगस्त को अपने साथी व संगठन के जिलाध्यक्ष मोहित किनानगर के साथ एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने पुलिस आफिस में मिलने पहुंचे थे. वे प्रोटेस्ट से जुडी अपनी बात रखने वहां पहुंचे थे.

बोले- लात घूसों से पिटाई की

लेकिन SSP उन्हें देखते ही भड़क गए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहने लगे, “40 रुपए का कुर्ता-पायजामा पहनकर नेता बन जाते हैं, हमसे टकराएंगे?. जब इसका विरोध किया गया तो एसएसपी ने गाली दी. फिर खींचते हुए अपने चैंबर में ले गए जहाँ लात घूसों से पिटाई की.

एसओजी दफ्तर में दी गयी थर्ड डिग्री टॉर्चर

इसके बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइन अखिलेश गौड़ एसओजी दफ्तर ले गए और वहां थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया. जमीन पर गिरा गिराकर पीटा गया. इतना ही नहीं उलटा लटकाकर मारा. जब पीने के लिए पानी मांगा तो ढक्कन में पानी पिलाया. जानवरों जैसा सलूक किया गया.

चोली के पीछे क्या है… गाने पर नचवाया

दिग्विजय भाटी ने बताया पुलिसवालों ने मोबाइल पर चोली के पीछे क्या है… गाना बजाया और उनसे इस गाने पर नाचने को कहा.  खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, फिर भी हमें नचवाया जा रहा था. किसी को भी तरस नहीं आया.

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. बताया जा रहां है घटना की जानकारी सीनियर अफसरों को हुई थी जिसके बाद देर रात उनका ट्रांसफर कर दिया गया था. फ़िलहाल मेरठ पुलिस इसकी जांच कर रही है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *