रक्षाबंधन पर धूल-फांक रही मिलावटी मिठाइयाँ, मक्खियां कर रही हैं पहरेदारी


डीके सिंह// नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर में रक्षाबंधन का त्योहार पर   सड़कों के किनारे लगे ठेलों और दुकानों पर मिठाई नहीं, बल्कि *धूल, मिट्टी और मिलावट से सना जहर* बेचा जा रहा है।

तस्वीरें देखकर आपका दिल दहल जाएगा – खुली थालियों में पड़ी मिठाइयों के ऊपर से उड़ती धूल की परत जमी है। दुकानदार बेफिक्र होकर इसी गंदगी को सोने के भाव बेच रहे हैं।

*जिम्मेदार कौन? खाद्य विभाग गहरी नींद में!*

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी खाद्य सुरक्षा विभाग का कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया। क्या विभाग किसी बड़ी बीमारी का इंतजार कर रहा है?

> *नित्य समाचार की चेतावनी: ऐसी मिठाई खाकर आप और आपके बच्चे फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं।*

: प्रशासन खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को बिलासपुर में तुरंत सभी मिठाई दुकानों पर छापेमारी करें और, सैंपल फेल होने पर दुकानों को तुरंत सील करे!*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *