*रक्षाबंधन पर बाजार में मिलावटी मिठाइयों की भरमार, जनता के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा बड़ा खतरा*


डीके सिंह //नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*रक्षाबंधन पर बाजार से डिब्बे  बंद की मिठाई ही खरीदें सड़क पर स्टाल लगाकर खुले में बेच रहे दुकानदारों से मिठाई ना खरीदें

*बिलासपुर / रामपुर:* रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में मिठाइयों की मांग कई गुना बढ़ गई है। इसका फायदा उठाकर ज्यादातर दुकानदारों द्वारा बिना किसी गुणवत्ता जांच के मिलावटी मिठाइयां सड़क के किनारे स्टॉल लगाकर दुकानों पर बेच रहे हैं यह दुकानदार स्वlर मिलक और कैमरी  के व्यापारियों से मिलावटी सस्ती मिठाई लेकर  महंगी बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं

सूत्रों के अनुसार, त्योहार के मौके पर भारी डिमांड को पूरा करने के लिए कई जगहों पर बाहर से गाड़ियों में भरकर सस्ता और नकली मावा, खोया और पनीर लाया जा रहा है। इसी मिलावटी कच्चे माल से मिठाइयां तैयार कर ऊंचे दामों पर बाजार में बेची जा रही हैं।

*क्या है मिलावट का खेल?*
1. मावा और खोया में सिंथेटिक वसा, स्टार्च और पाम ऑयल की मिलावट।
2. मिठाइयों को आकर्षक दिखाने के लिए जहरीले और प्रतिबंधित कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल।
3. कई मिठाइयां बासी और गंदगी भरे माहौल में बनाई जा रही हैं, जिन पर न तो निर्माण तिथि है और न ही FSSAI मार्क।

*सेहत के लिए बेहद खतरनाक:*
चिकित्सकों का कहना है कि ऐसी मिलावटी मिठाइयां खाने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त, पेट में संक्रमण, लिवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह और भी ज्यादा खतरनाक है।

*प्रशासन से मांग:*
स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि त्योहार से पहले सभी मिठाई की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी कर सैंपल जांच की जाए और दोषी दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

*जनता से अपील:*
– हमेशा विश्वसनीय और जानी-पहचानी दुकान से ही मिठाई खरीदें।
– मिठाई खरीदते समय बिल जरूर लें और FSSAI लाइसेंस नंबर व पैकिंग पर तारीख जरूर देखें।
– रंग बहुत ज्यादा चटक वाली मिठाई लेने से बचें।
– किसी भी तरह का संदेह होने पर FSSAI हेल्पलाइन *1800-11-4000* पर शिकायत करे

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *