कानपुर के महाराजपुर में 14 वर्षीय किशोर की हत्या, माँ गिरफ्तार


डीके सिंह// नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष :-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*कानपुर (महाराजपुर)।* महाराजपुर इलाके के बिपौसी गांव में 14 वर्षीय किशोर सत्यम की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी माँ (43) को गिरफ्तार किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होना सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पर आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध को छिपाने के लिए अपने बेटे की हत्या कर दी, क्योंकि बेटे ने संबंध देख लिया था।

शुरू में परिजनों ने बताया कि बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हुई और पेट दर्द बताया गया। हालांकि पोस्टमॉर्टम में गले पर निशान और दम घुटने के स्पष्ट लक्षण पाए गए। संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो माँ ने कथित तौर पर अपना अपराध कबूल कर लिया।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *