डी के सिंह// नित्य समाचार
(तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर (रामपुर)।* ग्राम नगरिया कलां, मजरा बिलासपुर में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर श्री एकदंत युवा मंडल द्वारा भगवान श्री गणेश जी की 5.6 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ की गई।
प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से भक्तिमय हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह 9 बजे स्थापना की गई।
प्रतिमा स्थापना के उपरांत मंडल की ओर से विभिन्न झांकियों एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान श्री गणेश की भव्य आरती एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
*12 दिनों तक चलेगा उत्सव*
श्री एकदंत युवा मंडल द्वारा 12 दिनों तक सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूजा, शाम 7 बजे महाआरती और उसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा। मंडल द्वारा गणेश उत्सव के समापन पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन की तिथि *25 सितंबर 2026* निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर मंडल के मुख्य सदस्य मोहित कुमार तोमर, रोहित सैनी, सनी सैनी, राजा कश्यप, अंश यादव, मोहित सैनी, लोकेन्द्र चौधरी, कमल कोली, चंदन सैनी सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

