*जनपद रामपुर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना के दृष्टिगत दिनांक 04.06.2024 की प्रातः 05:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक रूट डायवर्जन प्लॉन।*
01. मण्डी समिति रामपुर की तरफ आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगें।
02. स्वार की तरफ से रामपुर को आने वाले सभी प्रकार के वाहन ग्राम काशीपुर चौराहा से डायवर्ट होकर जौहर यूनिवर्सिटी की ओर से एकता तिराहा होते हुए रामपुर जायेगें।
03. रामपुर से स्वार की तरफ जाने वाले वाहन एकता तिराहा से जौहर यूनिवर्सिटी होते हुए स्वार की तरफ जायेगे।
04. रामपुर-बिलासपुर मार्ग स्थित चौकू चौक से वाहन डायवर्ट होकर कस्बा खौद अथवा रामपुर-बरेली मार्ग की तरफ डायवर्ट होगें। मण्डी समिति रामपुर की ओर कोई भी वाहन नही जायेगा।
05. जनपद के अन्य सभी मार्गो पर यातायात पूर्व की भांति यथावत् रहेगा। किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें।

