*मरीजों का शोषण बंद करें डॉक्टर उस्मान*
किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से की मुलाकात सोंपा ज्ञापन।
गुरुवार रामपुर संवाददाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने बुधवार को जिला अस्पताल रामपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर एचके मित्रा से मुलाकात कर उन्हें पांच सूत्रीय ज्ञापन सोंपा ज्ञापन में जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर ठगी बंद कराने डॉक्टरों द्वारा अपने आवासों पर मरीजों को देखना बंद कराने मरीज को बाहर की दवाइयां लिखना बंद कराने हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती कराने डॉक्टर के केबिन में बैठे प्राइवेट लड़कों को हटाने आदि मांगे शामिल है ज्ञापन देते समय राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जिला अस्पताल में हड्डी रोग विभाग में तैनात एक डॉक्टर मरीज के ऑपरेशन करने के नाम पर 20 से 50 हजार रुपए की अवैध वसूली कर रहा है क्योंकि उन्होंने गांधी समाधि के निकट एक अस्पताल में सेटिंग कर रखी है अस्पताल में भर्ती मरीज को डरा धमका कर उस अस्पताल में भेज दिया जाता है जहां पर जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर उसका ऑपरेशन करते हैं और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती करा देते हैं इस तरह मरीज से 20 से 50 हजार रुपए की रकम ली जाती जो कि गरीबों के हक पर डाका है उन्होंने आगे कहा जिला अस्पताल में तैनात ज्यादातर डॉक्टर बाहर की महंगी दवाइयां मरीजों को लिखते हैं जबकि अस्पताल में लगभग सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध है और यदि कोई दवाई उपलब्ध न हो तो अस्पताल परिसर में ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी है जहां पर लगभग 80 प्रतिशत तक सस्ते मूल्य पर दवाइयां मिलती हैं ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद अयान शाहव खान विनोद कुमार दिनेश कुमार सागर आदि लोग मौजूद रहे।

