पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात…


रामपुर :-

पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात…- रामपुर के पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से रामपुर में चल रहे विकास कार्य को लेकर चर्चा की, साथ ही रामपुर लोकसभा चुनाव में हुई हार को लेकर महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी के कार्यकाल में रामपुर में प्रस्तावित विकास कार्य जिसके अंतर्गत संपर्क मार्गो व सेतु से संबंधित हो रहे विकास कार्य को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन देते हुए पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी को व रामपुर की समस्त जनता को यह विश्वास दिलाया की प्रस्तावित सभी विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे प्रस्तावित हुए विभिन्न संपर्क मार्ग के साथ-साथ सभी सेतु का निर्माण भी जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की हुई हार पर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए, चुनाव में हुई कमियों पर सार्थक चर्चा की


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *