*वायनाड में लैंडस्लाइड से अब तक 43 की गई जान, 400 से ज्यादा परिवार फंसे*
केरला के वायनाड जिले में भारी बारिश से मंगलवार तड़के भीषण लैंडस्लाइड हो गया है। लैंडस्लाइड की कई घटनाओं में मलबे में दबने से 43 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में बड़े पैमाने पर नुकसान का अंदेशा है। वायनाड के मेप्पाडी, मुबदक्कई और चूरल मला पहाड़ियों पर लैंडस्लाइड हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, पहला लैंडस्लाइड मुबदक्कई में रात करीब 1 बजे हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि अगला लैंडस्लाइड चूरल माला में सुबह 4 बजे हुआ। उस समय वहां बचाव अभियान चल रहा था। कैंप के तौर पर काम करने वाला एक स्कूल, एक घर, एक स्कूल बस सभी कथित तौर पर बाढ़ में डूब गए और कीचड़ व पानी से बह गए।
वायनाड में लैंडस्लाइड से अब तक 43 की गई जान, 400 से ज्यादा परिवार फंसे
