*एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे देश के अगले वायुसेना प्रमुख*
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं. वह 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल का पद संभाल लेंगे. वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर, 2024 को पदमुक्त होंगे.