जनपद रामपुर:- बिलासपुर:-
थाना अफजलगढ़ पुलिस ने रामपुर के बिलासपुर में छापा मारकर प्रेमी के पास भागकर आई एक युवती को बरामद किया है। युवती को पुलिस अपने साथ वापस ले गई। आज शाम को बिजनौर जनपद की अफजलगढ़ पुलिस ने नगर की हंस बिहार कालोनी में एक मकान पर छापा मारा। मकान से उन्होंने एक युवती को बरामद किया और उसे अपने साथ वापस अफजलगढ़ ले गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि अफजलगढ़ निवासी एक युवती का नगर निवासी एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर प्रेस प्रसंग चल रहा था। युवती परिवार को बिना बताए चुपके से घर से भागकर यहां आ गई। यहां वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। युवती को तलाशते हुए पुलिस यहां पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि पुलिस के साथ उसके परिजन भी मौजूद थे।