*मृतका महिला आरक्षी को जिलाधिकारी, रामपुर, पुलिस अधीक्षक, रामपुर व अन्य अधिकारियों द्वारा दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि ।*
कल रात्री में एक इवेंट पर जाते समय यूपी 112 पीआरवी नं0-1411 अनियन्त्रित होकर सडक किनारे नाले में पलट जाने के कारण पीआरवी पर तैनात सब कमाण्डर आरक्षी आकाश दिवाकर, आरक्षी चालक सुमित पंवार, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी रूचि घायल हो गये थे । दौराने उपचार के महिला आरक्षी रूचि की मृत्यु हो गयी ।
जिलाधिकारी रामपुर, पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अन्य अधिकारी गण द्वारा पुलिस लाईन्स रामपुर में मृतका महिला आरक्षी रुचि की पार्थिव देह को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया ।*