लखनऊ: विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, ब्रजेश पाठक पहुंचे अस्पताल; अजय राय भी मौजूद… कार्यकर्ताओं में आक्रोश
कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान गोरखपुर से आए कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से मौत हो गई. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदर्शन को रोकने के लिए नुकीली कीलें बिछाई थीं, जिससे यह घटना हुई. शव को सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित होकर हंगामा कर रहे हैं. इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अस्पताल पहुंचे.