व्यापारी की मौत से गुस्साएं व्यापारियों ने धरना देकर की भूख हड़ताल


मृतक व्यापारी को मुआवजा व दोषियों पालिका कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जनपद रामपुर:-

रामपुर।व्यापारी की मौत से गुस्साएं व्यापारियों ने धरना देकर भूख हड़ताल की।रविवार की दोपहर 1:00 बजे राहे मुर्तज़ा रोड स्थित शहीद भगत सिंह मार्केट पर व्यापारियों ने दरी बिछाकर भूख हड़ताल शुरू की। यह विरोध प्रदर्शन व्यापारी कुर्बान अली की दुखद मृत्यु के बाद हुआ, जिनकी दुकान नगर पालिका परिषद द्वारा छीन ली गई थी और वादे के अनुसार दुकान नहीं दी गई। कुर्बान अली ने रातभर रोने के बाद सुबह 4:00 बजे प्राण त्याग दिए।नगर पालिका की इस कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी समाज में भारी रोष है।व्यापारियों ने मांग की है कि मृत व्यापारी के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और दोषी नगर पालिका अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।भूख हड़ताल में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि रामपुर में व्यापारियों को लगातार उजाड़ा जा रहा है।नगर पालिका द्वारा मासूम ठेला व्यापारियों तक के फलों को सड़क पर फेंककर ठेलों को जब्त किया जा रहा है। शहीद भगत सिंह मार्केट के व्यापारी कानूनी रूप से वैध हैं, और उनके पक्ष में तीन बार न्यायालय का आदेश आ चुका है।गन्ना समिति कार्यालय के स्थानांतरण की मांग

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राहे मुर्तज़ा रोड स्थित गन्ना समिति कार्यालय को राय राजा रोड पर पीसी झुनझुनवाला की कोठी में स्थानांतरित किया जाए। इस स्थान पर लगभग 500 दुकानों का निर्माण करने का प्रस्ताव है।व्यापारी मंडल ने जिला प्रशासन,मुरादाबाद मंडल प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है।उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

इस मौके पर प्रदेश मंत्री पप्पू खान,युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,अब्दुल बासिक,फहीम सैफी,इमरान खान,दिलशाद हुसैन, सलीम खान,गुलवेज खान, संदीप शर्मा,और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!