( नित्य समाचार )
मुरादाबाद :- यातायात व्यवस्था के सु ढ एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु नगर निगम सीमा के अन्तर्गत ई-रिक्शा को जनहित में वाहन स्वामी द्धई-रिक्शाऋ के पंजी त मूल पते के अनुरूप 5 जोन में विभाजित कर जोन व्यवस्था को लागू किया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चन्द्र गंगवार के निर्देशन में आज यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर जिन ई-रिक्शाओं की फीटनेस समाप्त है अपने जोन से भिन्न जोन में ई-रिक्शा का संचालन कर रहे है ६ अभी तक ई-रिक्शा पर जोन नम्बर अंकित नही कराया है प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा आज अभियान में 60 ई-रिक्शा के एम०वी० एक्ट में चालान किये गये तथा 14 ई-रिक्शा को 207 एम०वी० एक्ट में सीज किया गया। उ०नि० यातायात जयप्रकाश सिंह द्वारा डश्वक्टर राजेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कश्वलेज कस्बा बिलारी में जाकर प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह की उपस्थिति में स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियम एवं यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों की पुस्तिका व पम्पलेट वितरण किए गए ।

