*स्कूल चलें हम….🏃*📔📕📖
स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियन्त्रण अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री बल्देव सिंह औलख जी, मा0 राज्य मंत्री कृषि एवं कृषि शिक्षा उ0प्र0, श्री आकाश सक्सैना जी, मा0 विधायक सदर , श्री ख्यालीराम लोधी जी, अध्यक्ष जिला पंचायत रामपुर व श्री हरीश गंगवार जी, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।
👉 इस अवसर पर स्कूल बच्चों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
👉 स्कूल बच्चों को नवीन शैक्षिक सत्र 2025-26 के अन्तर्गत पाठृय पुस्तको का जन प्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण कराते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
👉 जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं समस्त खण्ड शिक्षाधिकारियों को पाठ्य पुरस्तकों का वितरण समय से सुनिश्चित कराने के साथ -साथ नये विधार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिये गये।
👉 संचारी रोग अभियान का संचालन दिनांक 01.04.2025 से 30.04.2025 तक किया जायेगा। इस अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के साथ ही ए0एन0एम0, आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री, पंचायत कर्मियों आदि द्वारा जनसामान्य को संक्रामक रोगों से बचाव करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। इस अभियान की सफलता हेतु लगभग 12 विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियॉ दी गयी है।
👉 इसी क्रम में दिनांक 10.04.2025 से स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस्तक अभियान भी प्रारम्भ किया जायेगा।

