रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय में रामनवमी के उपलक्ष्य में विशेष प्रदर्शनी 15 अप्रैल तक आम जनता के लिए


जनपद रामपुर :- (नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी)

रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय में

रामनवमी के शुभ अवसर के उपलक्ष्य में  रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय में आयोजित दुर्लभ चित्रों और पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र जी द्वारा किया गया। यह विशेष प्रदर्शनी रामायण से संबंधित ऐतिहासिक पांडुलिपियों. पुस्तकों और कलात्मक चित्रों को आमजन के लिए प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र जी ने अपने संबोधन में कहा राम को “मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है, क्योंकि उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मर्यादा का पालन किया। चाहे वह पुत्र धर्म हो भातृ धर्म हो, पति धर्म हो या राजा धर्म-राम हर संबंध में आदर्श रहे। रामचरितमानस तुलसीदास जी द्वारा रचित एक महाकाव्य है, जिसमें भगवान राम के जीवन और चरित्र का अत्यंत भावपूर्ण और मर्यादित वर्णन किया गया है। इस ग्रंथ में राम का चरित्र कई दृष्टिकोणों से आदर्श प्रस्तुत करता है। राम का चरित्र हमें जीवन के अनेक मूलभूत और उच्च आदर्शी की सीख देता है। रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का दर्पण है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध विरासत से ओइना है।

प्रदर्शनी में वाल्मीकि रामायण, तुलसीदास रचित रामचरितमानस, गीता प्रेस गोरखपुर से प्रकाशित रामायण-मानस- पीयूष 7 खण्डों में, कवि गोन बुद्रा रेड्डी विरचित, श्री रंगनाथ रामायण, कश्मीरी रामावतारचरित, बंगला कृत्तिवास रामायण, चन्द्रा झा कृत मैथिली रामायण, असमिया माधव कन्दली रामायण, नेपाली तुलसी संतकवि भी भानुभक्त विरचित भानुभक्त रामायण, गुजराती गिरधर रामायण, कविवर कशी रघुनाथ महंत विरचित शत्रुंजय रामायण, बिलंका रामायण, छाविन आलुन कारवि रामायण, कौशिक रामायण, महाकवि महाकवयित्री मोल्ल द्वारा विरचित, श्री मोल्ल रामायण, महाकवि तुञ्चतु रामानुजन् कृत अध्यात्म रामायण, जगमोहन रामायण, कवि तोरवे नरहरि कृत तोरवे रामायण एवं चित्रकला की झलक देने वाले चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

यह प्रदर्शनी 15 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10.00 से शाम 5.00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

रामनवमी के शुभ अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का सफल आयोजन मिस शाजिया हसन एवं पूनम सैनी के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन शाजिया हसन द्वारा किया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!