सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 95 ०/०अंक पाकर ध्रुव सेनी ने बढ़ाया नगर व क्षेत्र का सम्मान


जनपद रामपुर:-

नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी

रामपुर:-,  जिला रामपुर की बिलासपुर तहसील के गांव नगरिया कला निवासी  छात्र धुर्व सैनी ने कहा इरादे दृढ़ निश्चय हो तो कोई भी लक्ष्य सफलता पूर्वक हासिल किया जा सकता है।

ग्राम पंचायत नगरिया कला का होनहार छात्रा ध्रुव सैनी ने सीबीएसई परीक्षा में 95 प्रतिशत अंकों से पास कर विद्यालय और अपनी ग्राम पंचायत का सम्मान बढ़ाया है। आपको बता दें कि ध्रुव सैनी पुत्र पूरन सैनी तहसील बिलासपुर मैं स्थित सर्व संस्कृति पब्लिक स्कूल का छात्र है। इनके पिता पूरन सैनी एक अकाउंटेंट है। जबकि माता कुशल गृहणी है शुरू से ही परिवार में शिक्षा का बेहतर माहौल रहा है। सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद  मोहल्ले वासियों ने और परिजनों ध्रुव सैनी के उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दी ध्रुव सैनी बचपन से ही पढ़ने में बहुत मेहनती और तेज है उन्होंने अपनी सफलता  का श्रेय अपने माता पिता और विद्यायल परिवार को दिया है। जिनके मार्गदर्शन में सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की है।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *