बरेली जंक्शन में GRP थाने में फायरिंग:


 

जनपद रामपुर:-

नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी

प्रधान संपादक डीके सिंह

 

*बरेली जंक्शन में GRP थाने में फायरिंग:बहसबाजी के बीच में निकाली पिस्टल, गोली चलने से इंस्पेक्टर और सिपाही घायल, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड,*

*बरेली जंक्शन में जीआरपी थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब तड़ातड़-तड़ातड़ गोलियों की आवाजें गूंजने लगी। यहां पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद ने गोलीकांड का रूप ले लिया। बहसबाजी और झगड़े के दौरान पिस्टल से चली गोली इंस्पेक्टर परवेज अली और एक सिपाही को लग गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद एसपी-जीआरपी ने इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।*

 

*पार्टी के दौरान बढ़ा विवाद*

 

*जानकारी के मुताबिक, थाने में मंगलवार देर रात कुछ पुलिसकर्मी आपस में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिसकर्मियों ने पिस्टल निकाल ली और अचानक फायर हो गया। गोली सीधे इंस्पेक्टर और एक सिपाही को जा लगी। जिससे दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।*

 

*थाने में मचा हड़कंप, साथी बने गवाह*

 

*गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी घायल इंस्पेक्टर और सिपाही को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।*

 

*4 पुलिसकर्मी सस्पेंड*

 

*मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जीआरपी ने इंस्पेक्टर परवेज अली, सिपाही छोटू, मनोज और मोनू को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना की जांच के लिए सीओ जीआरपी अनिल कुमार वर्मा शाम सात बजे बरेली जंक्शन पहुंचेंगे। वहीं 7 बजे मीडिया को ब्रीफ किया जाएगा।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!