जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳
नित्य समाचार👁👁
रामपुर👉जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 4 दिन पूर्व जनता दर्शन के दौरान प्रार्थना पत्र लेकर आये तहसील टाण्डा के ग्राम सिगनी निवासी महेंद्र द्वारा आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण कैंसर इलाज के लिए सहायता मांगे जाने पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल फरियादी का अन्त्योदय राशन कार्ड बनाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिये।
उन्होंने कैंसर रोग से ग्रसित महेंद्र सिंह का मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
महेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके छोटे बच्चे हैं और परिवार में अकेला कमाने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 06 माह में अपने इलाज में काफी रूपये खर्च कर चुके हैं और आज भी इलाज चल रहा है।
परन्तु उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण महेन्द्र सिंह अपना इलाज नही करवा पा रहे हैं।
प्रार्थी महेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी से आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध किया, जिससे उनका इलाज आसानी से हो सके।
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महेंद्र सिंह का आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया गया है।
आयुष्मान कार्ड, भारत सरकार की एक योजना है, जिसके तहत रजिस्टर्ड लाभार्थियों को 5 लाख तक का अस्पताल में मुफ्त इलाज होता है।

