जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳
नित्य समाचार👁👁
बिलासपुर। 👉 भारतीय किसान यूनियन प्रधान की बैठक अंबरपुर कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने नवीन मंडी परिसर में सरकारी धान खरीद में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हुए कहा! कि राइस मिलर्स और बिचौलिये दूसरे किसानों की जमीन के नाम पर धान तुलवा रहे हैं, जिससे असली किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। बैठक में शामिल हुए किसानों ने बताया कि जिन किसानों ने धान की बुवाई ही नहीं की, उनके खातों में भी खरीद दर्शाई जा रही है, जबकि वास्तविक किसान चक्कर काटने को मजबूर हैं। आरोप है कि खरीद केंद्रों पर मिलीभगत के तहत फर्जी अभिलेखों के सहारे धान की तौल कराकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन प्रधान के रामपुर जिला अध्यक्ष निरवैर सिंह खालसा ने कहा
इस मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति भी तैयार कर ली गई है और चेतावनी दी कि यदि जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन प्रधान धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करने को तैयार है किसानों ने प्रशासन से मांग की कि सभी खरीद केंद्रों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी राइस मिलर्स, बिचौलियों तथा कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
बिलासपुर नगर अध्यक्ष मोहम्मद जावेद द्वारा नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया
शब्बो हुसैन को महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बिलासपुर मनोनीत किया गया
निरंजन सिंह को जिला महासचिव रामपुर मोहम्मद फरीद नगर मंत्री बिलासपुर मोहम्मद यामीन नगर प्रभारी बिलासपुर
सरदार सर्वाग सिंह जिला प्रभारी रामपुर ने कहा भारतीय किसान यूनियन प्रधान किसानों का संगठन है मैं नगर कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी से अपील करता हूं घर-घर जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाए किसान ही संगठन के रीड की हड्डी है और किसान ही अन्नदाता है
नगर कार्यकारिणी के सब पदाधिकारी को पटका पहनकर मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया गया
बैठक में जिला जिले के पदाधिकारी नगर तहसील के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

