डूडा के सिटी मिशन मैनेजर विक्रांत कुमार की गर्लफ्रेंड राखी कश्यप की हत्या


नित्य समाचार👁👁

बागपत : डूडा के सिटी मिशन मैनेजर विक्रांत कुमार की बागपत में गर्लफ्रेंड राखी कश्यप ने गोली मारकर हत्या कर दी। लाश को सहारनपुर ले जाकर नहर में फेंक दिया।

 

हत्या से पहले राखी ने विक्रांत को अपने घर दारू पार्टी पर बुलाया। इसमें राखी के कुछ और दोस्त भी मौजूद थे।

 

इसके बाद उन्हीं दोस्तों ने सहारनपुर के फार्म हाउस में राखी की हत्या कर दी। उन्हें डर था कि विक्रांत मर्डर केस में राखी पकड़ी गई तो वे भी पकड़े जाएंगे।

 

मुख्य आरोपी सुधारस चौहान है, जो बागपत जिले का नेता बताया जा रहा है, वह अब तक फरार है। उसके बाकी साथी पुलिस ने पकड़ लिए हैं।

 

अभी तक क्लियर नहीं हुआ है कि राखी ने बॉयफ्रेंड विक्रांत की हत्या क्यों की थी। सहारनपुर/बागपत पुलिस जल्द पूरा खुलासा कर सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *