प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बंद करे प्रशासन डीके सिंह*


जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳

नित्य समाचार👁👁

बिलासपुर👉 भारतीय किसान यूनियन अमर टिकट ने शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्य क्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डीके सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत यूथ सभा के नेतृत्व तहसील बिलासपुर में एक बैठक का आयोजन किया और कहा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बंद होनी चाहिए क्योंकि इसमें गरीब मजदूर किसानों के बच्चे ज्यादा फीस और कमीशन खोरी के चलते नहीं पढ़ पा रहे हैं सरकार को  इस ओर ध्यान देना चाहिए बिजली विभाग को जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने से रोकने प्लाईवुड फैक्ट्रीयों में नीम कोटेड यूरिया का प्रयोग रोकने ग्रामीण क्षेत्रों में टंकी निर्माण कार्य पूरा कराने रसोई गैस की कालाबाजारी बंद होनी चाहिए इस इन सब बिंदुओं पर चर्चा की इस अवसर पर आशीष गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ सभा ने कहा आम आदमी अपना तन पेट काटकर अपने बच्चों को पढ़ रहा है लेकिन प्राइवेट स्कूल संचालक अपनी मनमानी से उनका शोषण कर रहे हैं जनपद के सभी प्राइवेट स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के स्थान पर अपने द्वारा तय किए गए प्रकाशक की किताबें लेने के लिए अभिभावकों को विवश कर रहे हैं इतना ही नहीं यह लोग प्रतिवर्ष री एडमिशन फीस के नाम पर भी अभिभावकों का उत्पीड़न कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा बिजली विभाग द्वारा लोगों के घरों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जो कि सरासर गैर कानूनी है  बैठक  में फरीद भाई जावेद परवेज तस्लीम असलम अली पाशा आलम मोहम्मद फरमान सुनील विकी मोहम्मद अहमद नजाकत राधेश्याम करीम नजीबुल फैयाज आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *