वन विभाग ने की खैर बरामद, एक को पकड़ा छह फरार,( मुकदमा दर्ज)


 

 

 

जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳

डीके सिंह /नित्य समाचार ( प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अ टिकेत यूथ सभा )

बिलासपुर👉 जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर में 14 नग बोटे खैर बरामद, वन विभाग ने एक को पकड़ा छह फरार, कराया मुकदमा दर्ज

मौकें से अवैध कटान में शामिल जनरेटर आरा,एक तमंचा कारतूस आदि की बरामदगी

बिलासपुर।वन विभाग की टीम ने रवाना बीट में खैर की लकड़ी का अवैध कटान कर रहे तस्करों की घेराबंदी कर ली।इस दौरान टीम ने एक तस्कर को मौकें से दबोच लिया,और तस्करों द्वारा काटी गई करीब 14 बोटें और जनरेटर सहित आरा साथ ही एक तमंचा आदि की बरामदगी दिखाई है। जबकि मौक़े से छह तस्कर फरार बताए जा रहे हैं।वन दरोगा ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम शुक्रवार की रात आरक्षित डडिया वन जंगल में गश्त पर थी।इस दौरान रात करीब बारह बजे टीम को सूचना मिली कि रवाना बीट के अंतर्गत आने वाले कॉम्पाउड नंबर-पांच में एक दर्जन से अधिक तस्कर खैर की लकड़ी का अवैध कटान कर रहे हैं,इस दौरान टीम ने जंगल के आसपास की घेराबंदी कर ली।वही विभागीय टीम की छापेमारी की सूचना पाकर करीब छह तस्कर मौके से खिसक लिए जबकि एक को टीम ने दबोच लिया जोकि मंजीत सिंह बेरखेड़ा का रहने वाला है।  काटे गए 14 नग बोटें अवैध कटान में शामिल जनरेटर आरा और तस्कर के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूसों की बरामदगी हुई।वन दरोगा अखिलेश कुमार ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी पकड़े  गये व्यक्ति सहित सात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।टीम में वन दरोगा दिनेश जोशी,शील कुमार,बीट प्रभारी फूल सिंह,अजीम खां,श्रावण कुमार,कमल किशोर आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *