जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳
नित्य समाचार👁👁
बिलासपुर👉भारतीय किसान यूनियन अमर टिकेत यूथ सभा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बिलासपुर तहसील नवीन मंडी में एकत्र हुए और किसनों की समस्याओं पर चर्चा की यूथ सभा प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंह ने कहा बैमौसम वारिस से खराब हुई फसलों का मुआवजा सरकार को देना चाहिए और किसानो की आरसियो पर रोक लगनी चाहिए प्राइवेट स्कूल मालिकों की मनमानी पर रोक लगनी चाहिए किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानो की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है शासन प्रशासन किसानों के प्रति गंभीर नहीं है किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और ऊपर वाला भी किसानों से नाराज है बे मौसम बारिश से आपदा आती है किसानों को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है बे मौसम बारिश होने के कारण किसानों की पक्की हुई गेहूं की फसल में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है किसानों ने अपनी सारी जमा पूंजी एवं कर्ज लेकर फसल को पालने में लगा दी किसान की स्थिति तो पहले ही खराब थी और अब फसल खराब होने पर किसान बहुत चिंतित है किसानो की फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए किसानों का गेहूं केंद्र प्रभारी द्वारा नहीं तोला जा रहा है बारदाना न होने का कहकर किसानों को मना किया जा रहा है सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को आदेश दिया जाए किसानों का गेहूं तोला जाए बोरा होना ना होना किसानो की जिम्मेदारी नहीं है यह शासन प्रशासन के जिम्मेदारी है किसने की आर्थिक स्थिति खराब है और इस समय फसल भी खराब हो गई है इसलिए किसानों की आरटीओ पर रोक लगाई जाए तथा रिकवरी बंद की जाए मानपुर ओझा बंगाली कॉलोनी में एक रेड रोज हिंदी मीडियम कक्षा 5 तक मान्यता प्राप्त स्कूल है जिसमें कक्षा आठ तक बिना मान्यता तक पढ़ाया जा रहा है और रेड रोज हिंदी मीडियम का है बच्चों के अभिभावकों से इंग्लिश मीडियम की फीस ली जा रही है इसकी शिकायत पूर्व में भी की गई थी जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह 82 186 04586 द्वारा की गई थी शिकायत सही पाए जाने की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा फोन पर मुझे भी दी गई थी इसमें कक्षा 8 तक के बच्चे मिले थे लेकिन कार्यवाही नहीं की गई स्कूल आज भी चल रहा है प्राइवेट स्कूल मालिकों द्वारा बच्चों के अभिभावकों को खुलेआम लूट जा रहा है कुछ स्कूल वालों ने कॉपी किताब की दुकान तय कर रखी है जिसे 60% लिया जाता है और कुछ स्कूल वालों ने अपने ही स्कूल में किताबें कापी रख रखी है सभी प्राइवेट स्कूल मालिक द्वारा रजिस्ट्रेशन के नाम पर एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं एवं ड्रेस जूते कितावो पर बच्चों के अभिभावकों को खुलेआम लूट रहे हैं इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे स्कूलों का मान्यता खत्म कर दी जाए बैठक करने वाले जावेद रफीक सादिक कलावती मीनावती फरीद विक्की सोनू राजकुमार विशाल रहमान हरिकिशन आदि लोगों उपस्थित रहे !

