डी के सिंह// नित्य समाचार
* बलिया के वाल्टरगंज थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह सुसाइड केस में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, प्रियंका चौधरी, उसके पिता और वकील पर एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग का आरोप, DIG संजीव त्यागी ने किया बड़ा खुलासा।
*बलिया, उत्तर प्रदेश
* वाल्टरगंज के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह (57) के सुसाइड मामले में पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में DIG संजीव त्यागी ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।
*क्या है पूरा मामला?*
DIG संजीव त्यागी ने बताया कि आरोपी *प्रियंका चौधरी* ने थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह के साथ नजदीकी संबंध बनाए और चुपके से उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद गैंग ने थानेदार को ब्लैकमेल करके *एक करोड़ रुपये वसूलने का प्लान* बनाया था।
DIG के अनुसार, इस गैंग में प्रियंका के पिता और एक वकील भी शामिल है। वकील की भूमिका कानूनी संरक्षण देने और शिकार फंस जाने पर सौदेबाजी करने की थी।
*दबाव में आकर थानेदार ने किया सुसाइड*
पुलिस के अनुसार थानेदार पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्हें पैसा लेकर बुलाया जा रहा था। दबाव बनाने के लिए प्रियंका के सुसाइड अटेम्प्ट का वीडियो थानेदार को भेजा गया था। इसी मानसिक दबाव में आकर थानेदार ने सुसाइड कर लिया।
पुलिस ने बताया कि प्रियंका की सुसाइड अटेम्प्ट वाली वीडियो और कुछ ऑडियो बरामद किए गए हैं। हालांकि कोई अश्लील वीडियो बरामद नहीं हुई है।
*गैंग के और भी अपराध आए सामने*
पुलिस जांच में इस गैंग के कई अन्य अपराध भी सामने आए हैं –
1. *जबलपुर (मध्यप्रदेश) कांड:* गैंग ने एक बिजनेसमैन को फंसाकर एक करोड़ रुपये वसूलने का प्रयास किया था। इसमें भी प्रियंका ने अपनी नस काटकर डराने की कोशिश की थी।
2. *मकान मालिक को फंसाया:* जिस मकान में आरोपी किराये पर रहते हैं, उस मकान मालिक को भी हनीट्रैप में फंसाकर वसूली की गई।
3. *ड्राइवर से वसूली:* एक ड्राइवर को भी इसी तरह जाल में फंसाकर पैसों की वसूली की गई थी।
*संपत्ति होगी जब्त*
पुलिस ने कहा है कि हनीट्रैप और एक्सटॉर्शन से कमाई गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। गैंग के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

