बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित 860 कृषकों को 49.67 लाख रुपये का मुआवजा वितरित


  • डी के सिंह //नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष :-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

रामपुर:- जनपद में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित कृषकों को फसल क्षति के सापेक्ष कृषि निवेश अनुदान/मुआवजा राशि का वितरण किया गया।

राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण एवं स्थलीय सत्यापन के बाद पात्र कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार राहत उपलब्ध कराई गई।

तहसील सदर के 336 कृषकों को 11,79,874 रुपये, स्वार के 47 कृषकों को 5,47,012 रुपये, शाहबाद के 451 कृषकों को 30,83,139 रुपये तथा टांडा के 26 कृषकों को 1,57,224 रुपये की धनराशि वितरित की गई। इस प्रकार कुल 860 प्रभावित कृषकों को 49,67,249 रुपये की राहत राशि प्रदान की गई।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने राहत कार्यों की निरंतर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र प्रभावित कृषक राहत से वंचित न रहे।

जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित कृषकों को नियमानुसार हर संभव सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने की कार्यवाही निरंतर जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *