भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया है कि मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
सर्वेश सिंह का निधन दिल्ली के एम्स में हुआ। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 72 साल थी। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने संदेश में कहा है, ‘भारतीय जनता पार्टी के कर्मठशील नेता, मुरादाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत तथा मुरादाबाद के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।’