मा0मंत्री बलदेव सिहं औलख उ0प्र0 शासन, जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर “रक्तदान महादान” शिविर का फीता काटकर पुलिस कर्मियों का स्वेच्छा से रक्तदान हेतु उत्साह बढाया


जनपद रामपुर :-                         मा0मंत्री बलदेव सिहं औलख उ0प्र0 शासन, जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित पुलिस चिकित्सालय में “रक्तदान महादान” रक्तदान शिविर का फीता काटकर आयोजन कर पुलिस कर्मियों का स्वेच्छा से रक्तदान हेतु उत्साह बढाया गया । जिसमें 20 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया । आयोजन उपरान्त मा0 मंत्री बलदेव औलख एंव जिलाधिकारी, रामपुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री विद्या सागर मिश्र को गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त उत्कृष्ट सेवा पदक चिन्ह बायें तरफ लगाकर सम्मानित किया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!