रामपुर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार


जनपद रामपुर:-

– बहनों ने रक्षा सूत्र बांध भाइयों से लिया बचन

– थानों में पुलिस वालों के साथ ही बहनों ने जेल में बांधी भाइयों को राखी

रामपुर:-  आज  सोमवार को भाई-बहन के प्रेम पर्व रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उनसे रक्षा का वचन भी लिया।

इसके लिए बहनों ने शुभ मुहूर्त में कुमकुम, अक्षत, रक्षा सूत्र, मिठाई, सूखा नारियल से पूजा का थाल सजाया। इसके बाद भाई के माथे पर प्रेम का टीका लगा ,आरती उतारी रक्षासूत्र बांधा। साथ ही उनकी लंबी उम्र और कामयाबी की कामना भी की। बदले में भाईयों ने भी अपनी प्यारी बहन को उपहार स्वरूप उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया।

राखी त्योहार पर दिनभर घरों में रक्षा सूत्र बांधने को लेकर लोगों में उत्साह भी दिखाई दिया। विवाहित महिलाओं ने अपने पीहर पहुंच कर भाइयों को रक्षा सूत्र बांध उनसे रक्षा का वचन और बुजुर्गों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। राखी बांधने यह क्रम पुलिस थानों और जेल में भी लगातार चलता दिखाई पड़ा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!