मसवासी में श्मशान की भूमि से मिट्टी खोदने पर विवाद


जनपद रामपुर

मसवासीः-                                      मार्ग निर्माण के दौरान श्मशान की भूमि से मिट्टी खोदने को लेकर हुए विवाद को दो समुदाय का बताकर अफवाह फैला दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूबरा मुस्तहकम के मझरा सीतारामपुर में पानी की टंकी से श्मशान घाट तक 1200 मीटर मार्ग का निर्माण कराया गया । इस दौरान बुलडोजर चालक की गलती से श्मशान की भूमि से मिट्टी खोद दी गई, जिसके बाद गांव में जमकर हंगामा शुरू हो गया। इसी

दौरान किसी ने दो संप्रदायों के बीच विवाद की झूठी सूचना फैला दी। इस पर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। जांच में संप्रदायों के बीच विवाद का मामला झूठा निकला, जबकि मार्ग निर्माण के लिए श्मशान की भूमि से मिट्टी खोदने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत करा दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *