पांच वर्ष की बालिका से 70 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म


जनपद रामपुर:- बिलासपुर:-

जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर के एक वार्ड में रहने वाली महिला ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का 70 वर्षीय वृद्ध पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला रोते-बिलखते कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। उसने जानकारी दी कि वह एक वृद्ध के मकान में किराए पर रहती है। शनिवार को उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी वजह से पति घर छोड़कर कहीं चला गया था। आरोप लगाया कि जब वह अपने पति को ढूंढने घर से बाहर गई तो वृद्ध ने उसकी 5 वर्षीय पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया। 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस घटना स्थल का जायजा लेने मोहल्ले में पहुंच गई। साथ ही पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!