जनपद रामपुर:-
रामपुर श्रम विभाग द्वारा व्यापारियों के ऊपर किये जा रहे उत्पीड़नात्मक रवैये से क्षुब्ध उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को श्रम विभाग कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को दर्जनों व्यापारी एकत्र होकर श्रम विभाग कार्यालय पहंुंचे तथा श्रम प्रर्वतन अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। व्यापारियों का कहना हैं कि श्रम प्रर्वतन अधिकारी चन्द्रप्रकाश बैकरियों पर छापामार कार्यवाही कर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं और उनसे सुविधा शुल्क के नाम पर मोटी रकम ले रहे हैं। व्यापारियों का कहना हैं कि विभाग की टीम द्वारा बैकरियों व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही कर व्यापारियों का उत्पीड़न करने में लगे हुए हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि श्रम प्रर्वतन अधिकारी चन्द्र प्रकाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आये तो व्यापार मंडल आन्दोलन करने को विवश होगा। हारिस शमसी ने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही कर उनसे मोटी रकम की मांग कर रहे हैं जिस कारण उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने श्रम कार्यालय पर जाकर सहायक श्रम आयुक्त से श्रम प्रर्वतन अधिकारी चन्द्र प्रकाश की शिकायत की हैं। यदि विभाग का ऐसा ही रवैया व्यापारियों के साथ रहा तो आन्दोलन किया जायेगा। इस मामले में सहायक श्रम आयुक्त राज कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी कार्यालय आये थे और अपनी शिकायत बताई थी जिसको गंभीरता से लिया जायेगा। यदि कोई अधिकारी व्यापारियों सेे सुविधा शुल्क की मांग कर रहा हैं तो उसके खिलाफ कार्यवाही जरूर की जायेगी।