लाइब्रेरी में संग्रहित दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शिनी प्रदर्शित की


जनपद रामपुर :-

रामपुर रज़ा लाइब्रेरी द्वारा 12वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव (पीआईएलएफ),पुणे महाराष्ट्र में लाइब्रेरी में संग्रहित दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शिनी प्रदर्शित कीगई।लाइब्रेरी के निदेशक डॉ पुष्कर मिश्र के आह्वान पर 250 साल पुरानी प्रतिष्ठित इंडो-इस्लामिक लाइब्रेरी पुणे में पहली बार रामपुर रजा लाइब्रेरी की प्रदर्शनी को प्रदर्शित कर रही है।प्रदर्शनी को पुणे के बहुत से स्कूल के बच्चों,शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्वानों द्वारा देखा गया। सभी दुर्लभ कलाकृतियों को देख हतप्रभ रह गए।प्रदर्शनी में दुर्लभ हजरत अली के हाथ की लिखी कुरान, चित्रित वाल्मीकि रामायण, रागमाला एल्बम के दुर्लभ लघुचित्र, लाइब्रेरी में संग्रहित दुर्लभ पांडुलिपियों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!