जनपद रामपुर:-
सह संपादक / आर के कश्यप
बिलासपुर – पॉल्यूशन कहर की तरह ढूंढता है शिकार, कार्डियोलॉजिस्ट ने चेताया
सुबह-शाम कहर की तरह ढूंढता है शिकार, कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार पॉल्यूशन का जो कहर चल पड़ा है उसमें सिर्फ सांसों पर आफत नहीं आई है बल्कि इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ गया है. पॉल्यूशन का असर हार्ट पर किस तरह हो रहा है
प्रदूषण से पूरी बॉडी पर असर पड़ता है ओर आसपास के बादलों को जहरीले धुंध ने पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया है. इस जहरीली हवा ने लोगों के जीवन के अस्त व्यस्त कर दिया है. सही तरीके से सांस लेना दूभर हो गया है. बाहर निकलने पर आंखों से आंसूओं की धार निकलने लगते हैं और सांसों पर आफत आ जाती है. पॉल्यूशन के कई तरह के नुकसान हैं, यह बात हम सब जानते हैं लेकिन पॉल्यूशन आपको हार्ट अटैक भी दे सकता है. इसलिए यदि आप इस जहरीली हवा में ज्यादा बाहर निकले तो इस बात की ज्यादा आशंका है कि हार्ट अटैक या हार्ट फेल्योर हो जाए. यहां तक कि इससे हार्ट रेट के तेजी से बढ़ने और घटने की समस्या हो सकती है.इतना ही नहीं रिसर्च में यह भी पाया गया है कि जहां पॉल्यूशन ज्यादा होता है, वहां के लोगों की आयु अन्य लोगों की तुलना में कम होती है. इस पॉल्यूशन का हमारे हार्ट पर किस तरह असर पड़ता है पॉल्यूशन यानी ये जहरीली हवा हार्ट अटैक के जोखिम को बहुत तेजी से बढ़ा देता है. इंफ्लामेशन पैदा कर देते हैं. इंफ्लामेशन उसी तरह से होता है जब आपकी स्किन कहीं कट जाती है और वहां पर उभार आ जाता है. ब्लड वैसल्स के अंदर यह उभार आने के कारण पहले से जहां कोलेस्ट्रॉल दबा हुआ था वहां वह भी उभर जाएगा और अचानक ब्लड क्लॉट हो जाएगा यानी खून अपने आप में गुच्छा बनाने लगेगा. जैसे ही गुच्छा बनेगा खून जाने का रास्ता जाम हो जाएगा. फिर खून हार्ट तक पहुंचेगा न वहां से शरीर में जाएगा. इससे हार्ट पंप करना बंद कर देगा. इस घटना के बाद हार्ट अटैक, स्ट्रोक या हार्ट फेल्योर हो जाएगा.
वर्तमान में नहर शहर के लोगों द्वारा फेके गए कचरे से अटी पड़ी है पिछले कई माह से भाखड़ा डेम की नहर जोकि नगर पालिका परिषद बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत आता है नहर विभाग की लापरवाही का आलम यह है लगातार शिकायतों के बावजूद भी नहीं हो रही नहर की साफ सफाई जिसको लेकर आम जनता में खासा नाराजगी है
विवेक सक्सैना उर्फ हिमांशु का कहना है कि जब हम सुबह, शाम टहलने के लिए निकलते हैं तो नहर में जमा गंदनी के कारण उससे उठने वाली दुर्गंध का सामना हमे करना पड़ता है जिसके कारण मेरे साथ के कई लोगों ने मॉर्निंग वॉक पर जाना बंद कर दिया है ।
नगर के मुख्य चौराहे से गुजर रही भाकड़ा नहर लम्बे समय से गंदगी से अटी पड़ी है। सफाई नहीं होने से उक्त नहर से उठने बाली बदबू स्थानीय नागरिको व राहगीरो के के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। सम्बन्धित विभाग द्वारा इसकी अनदेखी किये जाने से नागरिको में रोष व्याप्त है।
नगर पालिका क्षेत्र स्थित भाकड़ा डेम से निकलकर मुख्य चौराहा से गुजर कर फाजलपुर की दिशा में बहने वाली भाकड़ा नहर पिछले काफी लम्बे से अटी पड़ी है। इसकी वजह से उक्त नहर से इन दिनों सड़ी हुई दुर्गंध उठ रही है। इससे राहगीरो व स्थानीय नागरिको के लिए यह नहर मुसीबत का सबब बन गई है। रोज मर्रा सवेरे व शाम नहर के दोनो और मोर्निंग वॉक एवं टहलने वाले लोगो को भी इससे उठने वाली दुर्गंध से रोजाना सामना करना पड़ता है। कुछ नागरिको ने तो इन दिनो नहर की गंदगी और बदबू की वजह से उक्त नहर का मार्ग छोड़ अन्य मार्गो पर मॉर्निंग वॉक पर जाना शुरू कर दिया है। उक्त नहर सिचाई विभाग तथा नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत आती है। इसके बावजूद भी उक्त दोनो विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

