रामपुर न्यूज,,🇮🇳🇮🇳
Nitya Samachar👁👁
sampadak DK Singh🙏🙏
आजम खान से जुड़ी बड़ी खबर है।
मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा होंगे। आजम 1 साल 11 महीने और 4 दिन से जेल में बंद हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आजम खान की जेल से रिहाई होगी। वैसे तो आजम खान को आज ही रिहा होना था, लेकिन 5 बेल ऑर्डर देरी से पहुंचे। जेल प्रशासन ने केस नंबर, धाराएं, नाम, पता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को क्रॉस चेक किया। बेल ऑर्डर का जेल के रिकॉर्ड से मिलान कराया गया। इसलिए आज आजम की रिहाई नहीं हो सकी।
जेल प्रशासन ने आजम की रिहाई के कुल 58 ऑर्डर जांच लिए हैं। रिहाई को लेकर जेल प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
उधर, बसपा के कई पदाधिकारी सीतापुर जेल पहुंचे हैं। इससे आजम खान के बसपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती बड़ा सम्मेलन करने वाली हैं। उसी दिन आजम बसपा में शामिल हो सकते हैं।