कई सालों एक ही ब्लॉक में तैनात सचिवो का नहीं हुआ तबादला


डीके सिंह// नित्य समाचार रामपुर (तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, प्रदेश सचिव:- राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी ,प्रदेश अध्यक्ष:- भारतीय किसान यूनियन अ टिकैत यूथ सभा)

बिलासपुर👉जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर में (एसएनबी)। स्थानांतरण नियामवली नीति की

धज्जियां उड़ाते हुए ग्राम सचिवो को पिछले कई सालों से एक ही ब्लॉक में तैनात कर रखा गया है। ऐसे में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बता दें कि यहां पिछले कई सालों से एक ही ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिवो द्वारा सरकार की स्थानांतरण नीति का मजाक उड़ाया जा रहा है। आलम यह है कि सचिव की मनमानी के चलते कई ग्राम पंचायतों में अरसे से विकास कार्य ठप पड़े हैं। विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में गुस्सा पनप रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत

करने पर उसे क्लीन चिट दी जा रही है। विभागीय सूत्र बताते है कि ग्राम सचिव के तबादले को लेकर कई बार पंचायत राज विभाग की ओर से तबादला सूची में उसके नाम को शामिल किया गया। लेकिन सियासी दबाव के चलते उस आदेश को पारित करने वाले जिम्मेदारों को नजरंदाज करना पड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *