उत्तर प्रदेश:-
🟡 अब आप महज एक क्लिक कर देश के किसी भी डॉक्टर की योग्यता, अनुभव के बारे में जान सकेंगे और अच्छे से अच्छे डॉक्टर से इलाज करा सकेंगे। आसानी से यह भी पता चल सकेगा कि देश में कुल कितने डॉक्टर हैं , किस डॉक्टर का लाइसेंस रद कर दिया गया है। दरअसल जल्द ही देश के हर डॉक्टर का विशिष्ट पहचान पत्र बनेगा। इससे देश का डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम भी मजबूत होगा। आप अच्छे डॉक्टर से आनलाइन परामर्श ले सकेंगे। देश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ( NMC ) ने अपने पोर्टल पर भारत में प्रैक्टिस करने के लिए पात्र सभी MBBS डॉक्टरों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत सभी 13 लाख़ के करीब डॉक्टरों के पास विशिष्ट ID होगी