जसपुर एनएच 74 पर किसान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या


रुद्रपुर :-                                           जसपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 किनारे दिन दहाड़े एक किसान को दो हमलावरों ने गोली मार दी। खून से लतपथ घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हांथ पाव फूल गए। मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली और आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी गई है।

जसपुर के ग्राम कलियावाला निवासी मंजीत सिंह पेशे से किसान है। वह हाईवे किनारे अपनी जमीन पर ढाबा खोलने की तैयारी कर रहा था। निर्माण कार्य को देखने के लिए शनिवार को गया था। इस बीच हाईवे किनारे दो हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही मंजीत प्लेट पर पहुंचा उन्होंने उसपर फायर झोंक दिया। गोली लगने पर वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आस पास के लोग देखकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस धर पकड़ में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!